गंगोलीहाट। हिमालयन ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य लीलाधर जोशी का सोमवार तड़के दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही समिति एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर हिमालयन ग्राम विकास समिति के कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि श्री जोशी समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और स्थापना से लेकर इसके निरंतर विकास तक उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग सें समिति ने अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए। सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को समिति के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर प्रो. बीडी लखचौरा, प्रो. पीएस महर, प्रो. सतपाल सिंह, राकेश झा, बीएस कोंरगा, केशर सिंह, कैलाश पंत, धीरा उप्नेती, नंदनी देवी, बिमला, एलडी भट्ट, जगत दशौनी, नारायण सिंह, भूपाल कार्की, होशियार सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता थे।
Trending
देहरादून के फ्लैगशिप फ्लावर फेस्टिवल वसंतोत्सव 2026 में युवाओं और महिला किसानों के बीच नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु 'गवर्नर्स अवार्ड' शुरू
नई राज्य नीति समर्थित बेहतर गुणवत्ता वाले जरबेरा और कारनेशन के साथ उत्तर भारत के फूलों के बाजार पर कब्जा करने का लक्ष्य
उत्तराखंड में उद्योग लगाने में आएगी तेजी, थर्ड पार्टी करेंगी निरीक्षण, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर
दुखदः हिमालयन ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष लीलाधर जोशी का निधन
वैश्विक तीर्थयात्रियों की मेजबानी हेतु तैयार उत्तराखंड: हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 मेले के लिए केंद्र ने आवंटित किए 500 करोड़
शिक्षक संघ की चेतावनी: उत्तराखंड इंटरमीडिएट गणित प्रश्न 14 की प्रिंटिंग गलती से छात्रों को महत्वपूर्ण अंकों का नुकसान होगा
रुद्रपुर में पुलिस-तस्कर मुठभेड़: फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने से घायल वांछित नदीम गिरफ्तार
सीएम आवास पर ढोलक और चिमटा की गूंज उत्तराखंड राज्य में एक नए सांस्कृतिक पुनर्जागरण और गौरवशाली युग का संकेत देती है