रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक योगेंद्र कुमार पुत्र छत्तरपाल, मूल रूप से यूपी के बरेली जनपद के बहेड़ी के रहने वाले थे और वर्तमान में किच्छा रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना देर रात उस समय हुई जब योगेंद्र कुमार ड्यूटी के दौरान किच्छा रोड पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में योगेंद्र कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending
रुद्रपुर हादसा अपडेट: पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी
विदेशी फंड निकासी से बाजार धारणा कमजोर
उत्तराखंड में सांस्कृतिक होली उत्सव आकर्षण का केंद्र
एटा हादसा खबर: नहर में गिरने से पिता-पुत्र की मौत
नैनीताल में सांस्कृतिक और प्राकृतिक होली अनुभव
मिडिल ईस्ट से सप्लाई कट की आशंका पर तेल कीमतों में तेजी
जेल का रंग, जेल की होली: सुद्धोवाला जेल में कैदियों ने खुद बनाए हर्बल गुलाल से मनाया उत्सव, नाच-गाने के साथ जश्न
गुलाल की खुशबू और रंगों की बौछार का पर्व होली: ज्योतिष में हर रंग का विशेष महत्व