बेरीनाग (पिथौरागढ़)। स्थानांतरण, पदोन्नति और अन्य लंबित मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि स्थानांतरण और पदोन्नति की प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्ध निर्णय लिया जाना चाहिए। धरने को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चन्द्र सिंह रोतेला ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केसर सिंह धामी, दिगंबर सिंह, मोहन सिंह, नीतू पंत सहित कई कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Trending
रणनीतिक रेल विस्तार के बहु-विकल्पीय मार्गों की समीक्षा
महिला वैज्ञानिकों के लिए अनुसंधान फेलोशिप को बढ़ावा
बैगुल नदी पर पुल से सितारगंज की कनेक्टिविटी में बदलाव
उत्तराखंड सचिवालय के पास दिनदहाड़े अपराध से दहले निवासी
बेरीनाग में लोनिवि कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी! स्थानांतरण और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
धामी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण
फायर सीजन शुरू होने से पहले डीएम ने संसाधनों की उपलब्धता परखी
गंगोलीहाटः गदरपुर में 21 फरवरी को होगा यूथ अध्यक्षों का ऐतिहासिक स्वागत! रणनीति तैयार
बेरीनाग में लोनिवि कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी! स्थानांतरण और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
- by Admin
- Feb 11, 2026