मुनस्यारी। सरस्वती शिशु मन्दिर मुनस्यारी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्व. गोविन्द सिंह एवं स्व. इन्द्रा देवी की पुण्य स्मृति में स्कालरशिप शुरू की। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर आओ अपने गाँव से जुड़ो अभियान के तहत मंगलवार को स्व. गोविन्द सिंह एवं स्व. इन्द्रा देवी के परिजनों ने स्कालरशिप प्रदान की। इस अवसर पर कक्षा 5 की छात्रा एलिस, 5B की ललिता, 4A की अदिति, 4B की रिया धर्मलाल, 3A की प्रज्ञा, 3B की काव्यांश, 2A की आरुष व 2B की ईशिता ने अपने-अपने वर्ग में टॉप रैंक हासिल कर नगद पुरस्कार प्राप्त किया। सारे कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समाज के मुख्य अतिथि जगत मर्तोलिया ने इस अवसर पर कहा कि हम आयोजकों की मदद से इसे लगातार जारी रखेंगे। वहीं मुख्य अतिथि केदार मर्तोलिया ने बच्चों को और अधिक मेहनत करने पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत बसेड़ा ने इस अभियान की सराहना की तथा कहा कि नगद पुरस्कार देने की इस योजना से अभिभावक तथा बच्चों में और अधिक मेहनत करने की क्षमता का विकास होगा और साथ ही उन्होंने उपस्थित सदस्यों विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य मनोज राणा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या, अभिभावकगण उपस्थित रहे।

