govt-ads

गंगोलीहाट में गुलदार का आतंक: 9 वर्षीय बालक को निवाला बनाने पर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना! गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग

Blog
 Image

गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील अंतर्गत ग्राम भण्डारीगांव के ग्रामीणों ने 3 अक्टूबर 2026 को 9 वर्षीय बालक रियांश कुमार को घर के आंगन से उठाकर निवाला बनाने वाले गुलदार के पकड़े ना जाने के खिलाफ जोरदार विरोध जताया है। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है और ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। समस्या के समाधान के लिए ग्राम भण्डारी के ग्रामीणों ने एक सांकेतिक धरना दिया और जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में जो पिंजरा लगाया गया है, गुलदार उसमें न फंसकर आसपास की झाड़ियों और घरों के आंगन में आकर गर्जना कर रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द उक्त गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के आदेश जारी नहीं किए गए, तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। साथ ही ग्रामीणों ने मांग न पूरी होने पर उग्र आंदोलन करने की भी बात कही है। ज्ञात हो कि आज सुबह ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन किया और फिर जुलूस की शक्ल में सभी ग्रामीण पीड़ित के घर तक नारेबाजी करते हुए गए। "हमारी टीम निरंतर गांव में बनी है दो कर्मचारी गांव में ही रह रहे हैं आज हमने तीन अनायडर और एक पिंजड़ा गांव में भेज दिया है, अब गांव में पांच अनायडर और चार पिंजड़े लगा दिए गए हैं, भौगोलिक परिस्थिति भी बाघ को पकड़ने में बाधक सिद्ध हो रही है, बाघ पिंजरे के किनारों से गांव में घुस रहा है। "यह कहना है उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा सौन का। ईधर दूसरी तरफ़ जुनियर हाई स्कूल सलाढ और प्राथमिक विद्यालय सलान के प्रधानाचायों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रभागीय वनाधिकारी  गंगोलीहाट को लिखकर प्रातः बच्चों को बाघ दिखा उस पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है  ताकि अनहोनी से नौनिहालों की सुरक्षित रखा जा सके।