करन मेहरा बने छात्र संसद के प्रधानमंत्री, गंगोलीहाट में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुए चुनाव

Blog
 Image

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद के चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव के मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री पद पर करन मेहरा (कक्षा 12वीं 'ब') विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणामों के अनुसार, गुंजन बुंगला उप-प्रधानमंत्री चुनी गईं। सैन्य विभाग में नवनीत पन्त को सेनापति और भावेश पन्त को उप-सेनापति की जिम्मेदारी मिली। कन्या भारती प्रमुख के रूप में भूमि उप्रेती और सहायक के रूप में वर्षा पपेला निर्वाचित हुईं। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने में विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मतदान अधिकारियों के रूप में पंकज पन्त, कपिल उप्रेती, हिमांशु उप्रेती और पंकज पाठक ने कार्यभार संभाला। मतगणना का कार्य प्रेमा कार्की, हिमानी कार्की, बहादुर, महिपाल, हेमन्त, हिमांशु और कुलवन्त की देखरेख में पूरा हुआ। प्रधानमंत्री की सहमति से अन्य प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। क्रीड़ा प्रमुख पूर्वी रावल,अनुशासन प्रमुख गौरव मेहरा, जल प्रमुख रघुवीर बुंगला, खोया-पाया प्रमुख लक्ष्य भण्डारी, उद्यान प्रमुख सुमित रौतेला, पुस्तकालय प्रमुख  विशाल मेहरा, चिकित्सा प्रमुख दिया वल्दिया, भोजन प्रमुख मानस खाती, वन्दना प्रमुख सुहानी मेहरा, न्यायिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में मानस खाती को छात्र न्यायाधीश, हिमानी रावल को छात्रा न्यायाधीश, आलोक रौतेला को विज्ञान एवं तकनीकी प्रमुख तथा तन्वी जोशी को सांस्कृतिक प्रमुख मनोनीत किया गया। चुनाव परिणामों की विधिवत घोषणा छात्र संसद प्रमुख आचार्य भगवान सिंह भण्डारी द्वारा की गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने में आचार्य महिपाल जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसी तरह लोकतांत्रिक पद्धति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।