गंगोलीहाट। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल गंगोलीहाट के दौरे पर हैं। उन्होंने मां हाट कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि मां हाट कालिका मंदिर कुमाऊं रेजीमेंट की आराध्य देवी का स्थान माना जाता है। वहीं पाताल भुवनेश्वर गुफा की बात करें तो यह एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक चूना पत्थर की प्राकृतिक गुफा है, जिसके बारे में माना जाता है कि यहां 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास है। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने गुफ़ा से संबंधित साहित्य ओर प्रतीक चिह्न भी पुलिस महानिरीक्षक को भेंट किया। आईजी रिद्धिम अग्रवाल के साथ दौरे पर एसपी अक्षय पहलाद कोंडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा, एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई आकिल सिद्धिकी मौजूद रहे।
Trending
चारधाम यात्रा तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा, वाणिज्यिक सिलेंडरों की समस्या सुलझाने के दिए कड़े निर्देश
गंगोलीहाट दौरे पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल! मां हाट कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद, मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत
दलबदल का असर 2027 चुनाव पर पड़ेगा
मणिपुर संकट: प्रशासन ने शांति की अपील की
रणनीतिक हमलों से खाड़ी संकट और गहरा
परिवहन खर्च बचेगा और समय भी: दूरदराज के कार्डधारकों के लिए एडवांस राशन वितरण योजना लागू
धारचूला में 'पहाड़' जैसी चुनौती: 600 पोटर पदों के लिए उमड़ा देश, 600 किमी दूर से पहुंचे हजारों युवा
कार्मिक विभाग उत्तराखंड का सख्त निर्देश: स्थानांतरण अधिनियम 2017 के विरुद्ध कोई तबादला मान्य नहीं
गंगोलीहाट दौरे पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल! मां हाट कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद, मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत
- by Admin
- Apr 07, 2026