बेरीनाग में वैदिक मंत्र वेलनेस हब का भव्य शुभारंभ

Blog
 Image

बेरीनाग। बेरीनाग में स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़ी सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में वैदिक मंत्र वेलनेस हब का शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक फकीर राम टम्टा के साथ रानीखेत सह प्रभारी करम राम, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत और मंजुल महेश्वर मौजूद रहे। इसके अलावा दान सिंह कठायत और प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राहुल कन्याल, वरिष्ठ पत्रकार नीरज पंत तथा नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत समेत भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने नए प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल संचालन की कामना की। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से क्षेत्र में सुविधाओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।