गंगोलीहाट। विकास खण्ड गंगोलीहाट के गनाई गंगोली में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गणाई मंडल में विविध सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिसर की सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना गया और उन्हें फल वितरित किए गए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मचारियों को मिष्ठान बांटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल और समर्पित नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, प्रगति और नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत, भगवत वर्मा, आईडी उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर बोरा, प्रधान गणेश गंगोला, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, सरिता बोरा, राखी, हेमा, गिरीश उपाध्याय, नवीन जोशी, आशीष गंगोला, दिवान, पंकज, आनंद राम, पनी राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

