Apr 21, 2026

गंगोलीहाटः टपकेश्वर होते हुए लाडपुर काली मंदिर पहुंची भव्य गोलू यात्रा! हुआ जोरदार स्वागत, सुरकंडा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

post-img

गंगोलीहाट। देहरादून में गोलू महाराज की जयकारों के साथ गोलू यात्रा 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के मनी माई मंदिर से प्रारंभ होकर टपकेश्वर महादेव, घड़ी कैंट होते हुए लाडपुर स्थित काली मंदिर पहुंची, जहां कुमाऊं मित्र मंडल रायपुर के सदस्यों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लाडपुर काली मंदिर में यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कैलाश जोशी, पुरानचंद जोशी, डीसी मतपाल, रमेश तिवारी, भवन तिवारी, गिरीश चंद्र उप्रेती, आनंद बल्लभ तिवारी, ख्याली जोशी, जय उप्रेती, मंजुला उप्रेती, बिना जोशी, सरिता तिवारी, नीमा जोशी और कलावती पांडे सहित कुमाऊं मित्र मंडल के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान गोलू देवता के जयकारों के साथ यात्रा को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति के अनुसार यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और सुरकंडा मंदिर होते हुए कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम करते हुए गंगोलीहाट स्थित महाकाली मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा चंपावत की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा के सफल संचालन में योगाचार्य विपिन जोशी  मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी सहयोग करें। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।