गंगोलीहाट। पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र में कार्यरत सूरज कुमार बनकोटी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 49 वर्षीय बनकोटी वर्ष 2018 से पाताल भुवनेश्वर में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने कार्यकुशल व व्यवहारिक स्वभाव के कारण सभी के बीच बेहद लोकप्रिय थे। जानकारी के अनुसार बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गंगोलीहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस दौरान उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजनों की मौजूदगी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय सूरज कुमार बनकोटी ने अपने कार्यकाल के दौरान मुनस्यारी और थल के पर्यटक आवास गृहों में भी सेवाएं दी थीं। अपने समर्पण, अनुशासन और सौम्य व्यवहार के चलते उन्होंने विभाग और स्थानीय लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन पर प्रबंधक दीपक पंत, गणेश चनियाल, दीप पपने, रविन्द्र अधिकारी, भीम सिंह, लाल सिंह, किशन राम, प्रकाश राम, दीप पंत सहित निगम अधिकारियों एवं कुमाऊं मंडल संयुक्त कर्मचारी महासंघ, पर्यटक आवास का चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह गंगोलीहाट, गैस सर्विस गंगोलीहाट, गैस सर्विस बेरीनाग एवं पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीलम भंडारी आदि द्वारा शोक व्यक्त किया गया है।
Trending
गंगोलीहाटः पाताल भुवनेश्वर में तैनात सूरज कुमार बनकोटी का निधन! क्षेत्र में शोक की लहर
मजबूत उत्तराखंड का निर्माण: भीमताल में औद्योगिक लचीलेपन और छात्र सफलता के लिए सीएम धामी का विजन
बीकेटीसी का नया आदेश: केवल वैध सरकारी प्रोटोकॉल पत्र ही केदारनाथ दर्शन में देंगे विशेष प्रवेश
गुरदासपुर से देहरादून तक: अप्रैल 2026 में उत्तराखंड एसटीएफ ने आतंक के एक बड़े जाल का अनावरण किया
गौ कल्याण और राष्ट्रीय सम्मान के लिए यशवंत चौधरी की अनोखी टेडीबियर पदयात्रा का उत्तराखंड में स्वागत
ग्रीन कार्ड लॉन्च की वर्षगांठ: 600 सफल क्लीयरेंस उत्तराखंड की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षित शुरुआत का संकेत
मंत्रालय की सिफारिशों के बाद घरेलू एयरलाइंस उत्तर प्रदेश के पवित्र शहरों के लिए देहरादून से उड़ान सेवाएं करेंगी शुरू
छात्रसंघ सांस्कृतिक संध्या के दौरान चौंकाने वाली चाकू हिंसा के बाद डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने जारी किया बयान
गंगोलीहाटः पाताल भुवनेश्वर में तैनात सूरज कुमार बनकोटी का निधन! क्षेत्र में शोक की लहर
- by Admin
- Apr 11, 2026