Mar 10, 2026

गंगोलीहाटः सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में हीरा मेमोरियल एकेडमी के छात्रों ने मारी बाजी

post-img

गंगोलीहाट। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान श्रीमती हीरा मेमोरियल एकेडमी के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का चयन होने से क्षेत्र और विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9 के लिए वेदान्त मेहरा ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं कक्षा 6 के लिए आर्यन सिंह दशौनी और छात्रा श्रेया ने भी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक आनंद सिंह मेहरा, प्रबंधक पंकज मेहरा, प्रधानाचार्य संजय जोशी समेत समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।