Mar 12, 2026

गंगोलीहाटः वरिष्ठ अधिवक्ता हिरेन्द्र सिंह रावल का निधन! दिल्ली में उपचार के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

post-img

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट नगर पालिका के रावलगांव वार्ड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता 54 वर्षीय हिरेन्द्र सिंह रावल का विगत रात्रि दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। स्वर्गीय रावल कुछ समय पूर्व अस्वस्थ हो गए थे, परिजन उन्हें लेकर दिल्ली गए हुए थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्व. रावल के निधन का समाचार मिलते ही रावलगांव सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।क्षेत्र के युवा व्यापारी, राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। पार्थिव शरीर के उनके आवास रावलगांव पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उनकी अंत्येष्टि रामेश्वर घाट में की गई। उनके ज्येष्ठ भ्राता शष्ठी सिंह रावल ने चिता की मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में व्यापारी, सामजिक, राजनीतिक संगठनों के लोग एवं रावलगांव सहित विभिन्न गांवों के लोग भारी मात्रा में शामिल रहे। उनके आवास में श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खज़ान चन्द्र गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ मनोज टम्टा, सभासद भगवत रावल, चारु बोरा, भरत खाती, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोरा, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, व्यापार संघ के जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत, व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, संरक्षक व्यापार संघ किशन पाठक पाटिल, जिला प्रवक्ता कांग्रेस मोहन बोरा, बबलू पांडे, दिनेश बिष्ट, राजेश बोरा, धीरेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल, मुकुल शाह, गणेश बोरा सहित दर्जनों व्यापारी एवं अनेक गांवों के ग्रामीण मौजूद थे। स्व. रावल अपने पीछे पत्नी व सात वर्षीय पुत्र स्वस्तिक, मां तथा परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। स्व. रावल महाकाली रामलीला कमेटी के सक्रिय वरिष्ट सदस्य थे। उनके निधन पर कमेटी के पूर्व सचिव किशन उप्रेती की उपस्थिति में एक शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।