गंगोलीहाट। नगर पालिका परिषद, गंगोलीहाट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले नगरवासियों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने अभी तक अपने भवन कर का भुगतान नहीं किया है या व्यापार लाइसेंस नहीं बनवाया है, वे 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें। समस्त कर और लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि लक्ष्य के सापेक्ष कर जमा न होने और लाइसेंस न बन पाने के कारण शासन स्तर पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। बिना लाइसेंस व्यवसाय चलाना और टैक्स न भरना पालिका अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। कहा कि समय सीमा बीतने के बाद पालिका उपविधि के अनुसार संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने इस सूचना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। नगर में कूड़ा वाहनों के माध्यम से लाउडस्पीकर पर इसकी घोषणा की जाएगी। साथ ही प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से भी जनता को जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर कर जमा करें ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।
Trending
गंगोलीहाटः पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक जीजीआईसी में हुआ विदाई समारोह! छात्राओं को दिया तनाव मुक्त परीक्षा का मंत्र
गंगोलीहाटः नगर पालिका की चेतावनी! 31 मार्च तक जमा करें टैक्स, वरना होगी कानूनी कार्रवाई
गैरसैंण बजट सत्र में 12 साल का विधानसभा प्रदर्शन चर्चा में
सीएम धामी ने व्यवस्थित और सुरक्षित चारधाम यात्रा की प्रतिबद्धता दोहराई
समन्वित बम धमकी ई-मेल के बाद उत्तराखंड की अदालतें कड़ी निगरानी में
सभी को मुफ्त बिजली देने के तर्क पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल
देर रात दून अस्पताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
टनकपुर में शुरू हुआ चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव, सीएम धामी ने किया शुभारंभ,बोले-एडवेंचर टूरिज्म हब बनेगा चंपावत
गंगोलीहाटः नगर पालिका की चेतावनी! 31 मार्च तक जमा करें टैक्स, वरना होगी कानूनी कार्रवाई
- by Admin
- Feb 19, 2026