गंगोलीहाट। राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 'प्लाॅन ऑफ एक्शन' के तहत बुधवार को विश्व युवा दिवस के अवसर पर तहसील व सिविल न्यायालय परिसर गंगोलीहाट में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज रजनीश मोहन ने विश्व निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्वान अधिवक्ता जे.एस. मेहरा, सचिव मनोज सिंह रावल, वरिष्ठ अधिवक्ता जे.एस. देउपा, देव सिंह रावल, न्यायालय के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहर्रिर मनोज भट्ट, गंगोलीहाट थाने से पैरोकार ज्योति, बेरीनाग थाने से पैरोकार मोहन भट्ट, पीआरडी जवान विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

