govt-ads

गंगोलीहाट: भंडारीगांव में गुलदार के हमले में मासूम की मौत पर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया दुख

Blog
 Image

गंगोलीहाट। ग्राम सभा भंडारीगांव में गुलदार के हमले में आठ वर्षीय मासूम की मौत की घटना के बाद पूर्व विधायक मीना गंगोला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों के आवास पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक ने कहा कि मासूम की मौत की हृदयविदारक घटना से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत बच्चे की आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मीना गंगोला ने मौके पर वन विभाग के अधिकारियों से भी बात की और क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने गुलदार को जल्द पकड़ने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और वन विभाग की टीमों को सतर्क रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है। प्रभावित परिवार को प्रशासन और वन विभाग की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, महामंत्री हरीश दुर्गापाल, नवीन जोशी, विनोद डसीला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।