Mar 13, 2026

गंगोलीहाटः बेरीनाग के उडयारी बैन्ड में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध! कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

post-img

गंगोलीहाट। बेरीनाग के उडयारी बैन्ड में प्रस्तावित शराब की दुकान खोले जाने के विरोध करते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अ.जा. प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांग की गई अगर प्रस्तावित शराब की दुकान का निरस्तीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ तहसील परिसर बेरीनाग में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि एक तरफ सरकार नशामुक्त उत्तराखण्ड की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ हर जगह शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। ऐसे में युवाओं का भविष्य किस ओर जायेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंडा, जिला महामंत्री हयात सिंह बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल, दीपक धानिक, विक्की गांगोला, राकेश कुमार, ललित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।