govt-ads

गंगोलीहाटः वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मेहता के पिता मेहर सिंह मेहता के निधन पर शोक

Blog
 Image

गंगोलीहाट। गनाई निवासी वरिष्ट पत्रकार कुंदन मेहता के पिता मेहर सिंह मेहता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस अपूरणीय क्षति पर गंगोलीहाट के पत्रकारों की एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित पत्रकारों ने मेहर सिंह मेहता के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त पत्रकारिता जगत शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान किशन पाठक "पाटिल", हरगोविंद रावल, गिरीश पंत और नीरज पंत समेत क्षेत्र के कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।