गंगोलीहाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा द्वादश (12वीं) के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 68 विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक सुरेश जोशी एवं प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने सभी 68 छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स और अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता बहादुर सिंह बुंगला द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता पंकज पन्त, आचार्य महिपाल मेहरा सहित विद्यालय के अन्य आचार्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और विद्यालय की यादों को साझा किया।
Trending
माई स्कीम पोर्टल से पारदर्शिता और डिजिटल शासन में बड़ा कदम
गंगोलीहाटः विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई उड़ान: 25 क्षेत्रीय और हिंदी फिल्मों को 8.28 करोड़ का अनुदान, फिल्म नीति-2024 से बढ़ा आकर्षण
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा भंग, 5 महीने में बदलेंगी किताबें, अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए एकसमान सिलेबस लागू करने की तैयारी
परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच भारत को चाहिए ‘स्मार्ट वॉर’ की रणनीति: अनिल चौहान का उत्तराखंड में बड़ा बयान
उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण! लापरवाही पर अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई
आज से शुरू उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, छात्रों में उत्साह
डिजिटल परिवहन परिवर्तन पर उत्तराखंड को केंद्रीय प्रोत्साहन
गंगोलीहाटः विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
- by Admin
- Feb 21, 2026