गंगोलीहाट। वनों को आग की विभीषिका से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज विकासखण्ड कार्यालय सभागार में एक उच्चस्तरीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी वनाग्नि काल 2026 के दौरान वनों को सुरक्षित रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वनाग्नि केवल वन विभाग की समस्या नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ग्राम पंचायत और वन पंचायत स्तर पर स्थानीय लोग सक्रिय नहीं होंगे, तब तक वनों को बचाना कठिन है। बैठक में विशेष रूप से पंचायतों के सुदृढ़ीकरण और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीकों और पारंपरिक तरीकों के मेल से आग पर काबू पाने के गुर सिखाए। खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने विभागों के आपसी समन्वय पर बल दिया, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक में हेम पाठक, अमित भट्ट, पीयूष सिंह, जगत सिंह, देवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र बम, रितिका भट्ट, हरीश जोशी, दिनेश राम, लक्ष्मी नुप्याली, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Trending
उत्तराखंड सरकार का शिक्षा पर जोर, जर्जर स्कूल होंगे सुरक्षित
ओबीसी केंद्रित नीतियों से सामाजिक समावेशन की ओर उत्तराखंड
महिलाओं के लिए खास योजना का शुभारंभ, लाभार्थियों को भेजी गई सब्सिडी
गंगोलीहाटः वनाग्नि की चुनौतियों से निपटने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में बनी रणनीतिक कार्ययोजना
गंगोलीहाटः प्रसिद्ध व्यवसाई दुर्गा दत्त पंत का निधन! शहर में शोक की लहर
मार्च से पहले चारधाम यात्रा योजना को अंतिम रूप देने की तैयारी
सदस्यों को अनुशासित कैडर में बदलने का लक्ष्य, भाजपा का प्रशिक्षण अभियान
ऑटोमेटेड वाहन जांच से परिवहन सेवाओं में जनता का भरोसा बढ़ेगा
गंगोलीहाटः वनाग्नि की चुनौतियों से निपटने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में बनी रणनीतिक कार्ययोजना
- by Admin
- Feb 10, 2026