गंगोलीहाट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में पंडित लोकरत्न पंत गुमानी के जयंती के अवसर पर गुमानी का साहित्यिक योगदान विषय पर उनके पैतृक स्थान गुमानी ग्राम उप्राडा, गंगोलीहाट में एक परिचर्चा का आयोजन हुआ। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली एवं राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट सह-आयोजक के रूप में हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर उमा भट्ट रहीं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रोफेसर भट्ट पंडित लोकरत्न पंत गुमानी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गुमानी संस्कृत के उत्कृष्ट कवियों में से एक हैं। उन्होंने लोकसाहित्य में गुमानी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी रचनाओं को संग्रह करने के लिये संग्रहालय होना चाहिए, ताकि उनकी रचनायें आम जन-मानस को आसानी से उपलब्ध हो सके। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर सिध्देश्वर कुमार सिंह ने गुमानी की रचनाओं को लोकहितकारी बताया तथा उनके द्वारा रचित कविता का वाचन किया। प्रोफेसर जीसी पन्त ने कुमाऊंनी कविता सेज गुमानी के विषय में बताते हुए उनके द्वारा विरचित अन्य रचनाओं को भी प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया। प्रोफेसर पंत ने गुमानी होली उत्थान समिति को 51000 रु. की धनराशि का सहयोग किया। कार्यक्रम में लखनऊ से आए भास्कर स्थाना ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट एवं गुमानी होली उत्थान समिति उप्राणा गंगोलीहाट के सचिव गिरीश जोशी, संजय पंत, सुरेश चंद्र सुयाल ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में महाविद्यालय बेरीनाग एवं महाविद्यालय गंगोलीहाट के विद्यार्थियों ने काव्यपाठ भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस कार्यक्रम को लोकसंस्कृति के संरक्षण हेतु अति प्रासंगिक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। डॉ. जेएन पंत ने समस्त प्रतिभागियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Trending
उत्तराखंड में पहचान छिपाकर शादी करना अब नामुमकिन: यूसीसी के नए नियमों से विवाह पंजीकरण में आएगी पारदर्शिता
बदरी- केदार में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
एस्कॉर्ट शिक्षकों को सौंपे गए बच्चों के अधिकार: देहरादून प्रवास के दौरान छात्रों की हर जिम्मेदारी निभाएंगे शिक्षक
देवभूमि परिवार आईडी: उत्तराखंड के हर परिवार का होगा एक डिजिटल खाता, योजनाओं का प्रबंधन होगा सरल
बेरीनाग महाविद्यालय द्वारा पंडित लोकरत्न पंत गुमानी के साहित्यिक योगदान परिचर्चा का आयोजन
वनाग्नि रोकने के लिए पिरूल खरीद में तेजी: उत्तराखंड सरकार ने 5 करोड़ से ज्यादा की चीड़ पत्तियां खरीदीं, आंकड़ों में सफलता
शख्स की भावुक अपील से कोर्ट में अफरा-तफरी
सुप्रीम कोर्ट: महिलाओं को समान कानूनी अधिकार मिलने चाहिए
बेरीनाग महाविद्यालय द्वारा पंडित लोकरत्न पंत गुमानी के साहित्यिक योगदान परिचर्चा का आयोजन
- by Admin
- Mar 10, 2026