बेतालघाट में सतत शिक्षा कार्यशाला का आयोजन! छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, अधिकारियों और शिक्षकों ने दिए सफलता के मंत्र

Blog
 Image

बेतालघाट। उत्तराखंड शासन के नियोजन विभाग के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट (नैनीताल) के सभागार में सतत शिक्षा के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सतत शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें राजीव गांधी अभिनय विद्यालय के छात्र रुद्राक्ष जोशी ने प्रथम, जीआईसी बेतालघाट की डिंपल जोशी द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की रेखा एवं बबली तृतीय स्ािान पर रहीं। इस सेमिनार में मंच संचालन एवं कोऑर्डिनेटर के रूप में राजकीय आईटीआई बेतालघाट के राजेंद्र पांडे ने अपनी भूमिका निभाई एवं आईटीआई के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं को सतत शिक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संतोष जनक जवाब दिए। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार जोशी ने कंपटीशन की तैयारी कैसे करते हैं? इस विषय पर भी छात्र-छात्राओं को बहुत अच्छी तरह से मार्गदर्शन किया। इसी क्रम में जीआईसी बेतालघाट के प्रवक्ता संजय जोशी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं इसे कम से कम प्रयुक्त करने के संबंध जानकारी दी। अंत में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के प्रधानाचार्य दीप त्रिपाठी ने सभी मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करने की बधाई दी।