SIR अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न! संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Blog
 Image

बेरीनाग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र त्रिपुरा देवी के अंतर्गत बूथ संख्या-3 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी और क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का विशेष महत्व है और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में प्रभारी कोमल मेहता, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, महामंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व महामंत्री विमलेश पंत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, समाज अनुश्रवण समिति सदस्य दीपक नेवलिया, जिला मंत्री इंद्र धानिक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में बूथ अध्यक्ष दान सिंह कठायत, खड़क लाल शाह, किशन लाल शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज रौतेला, युवा मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी, होशियार नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।