govt-ads

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से भड़का भाजपाइयों का आक्रोश, गंगोलीहाट व बेरीनाग में फूंका विधायक हरीश धामी का पुतला

Blog
 Image

गंगोलीहाट / बेरीनाग। जौलजीबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। इस बयान के विरोध में शनिवार को गंगोलीहाट और बेरीनाग में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए विधायक हरीश धामी का पुतला दहन किया। बेरीनाग के ऐतिहासिक शहीद चौक पर गंगोलीहाट के क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में नारे लगाए और धारचूला विधायक के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पश्चात आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हरीश धामी का प्रतीकात्मक पुतला आग के हवाले किया। इस विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम, जिला मंत्री इंद्र धानिक, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, मंडल महामंत्री किरन मियान, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, नामित सभासद राजू पाठक, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष रौतेला, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुमित चन्याल और नगर सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दूसरी ओर, गंगोलीहाट में भी भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नगर के मुख्य चौराहे पर जमा हुए। यहां भी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और धारचूला विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका। गंगोलीहाट में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में नगर मंडल महामंत्री राकेश पाठक, पंकज कोठारी, जिला मंत्री रमेश बोरा, भगवान चंद, भगवान बिष्ट और प्रदीप कोठारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। दोनों स्थानों पर हुए प्रदर्शनों के माध्यम से भाजपाइयों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की अमर्यादित बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो पार्टी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।