बेरीनाग। नगरपालिका बेरीनाग का डम्पिंग जोन बेरीनाग उडियारी बैंड मोटर मार्ग में नौ गांव ईग्यारपाली की से लगी बाचूर के जंगल में प्रस्तावित भूमि की नाप जोख के लिए बुधवार को नगरपालिका बेरीनाग ईओ मिनाक्षी बरदोला के नेतृत्व में नगर पालिका कि टीम और वन विभाग और राजस्व की टीम पहुंची। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही उडियारी कांडे,जगथली, किरोली, चौकोड़ी के ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की के नेतृत्व में पहुंचे। नापजोख करने के लिए पहुंचे और विरोध जताया और कहा कि जबरन बार बार यहां पर डम्पिंग जोन बनाने की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में लिखित रूप में इसकी आपत्ति जता दी है और अधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है। उसके बाद भी जबरन यहां पर डम्पिंग जोन बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। मौके से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की ने तहसीलदार और स्थानीय विधायक को यहां पर डम्पिंग जोन निरस्त करने की कार्रवाई और करने को कहा। युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा ने कहा यदि पूर्व में चयनित स्थानों पर डम्पिंग जोन न बनाकर बांज के हर भरे जंगल और पानी के स्तोत्र और 100 मीटर दूरी आबादी और एनएच से लगा हुआ यह स्थान है। यदि जबरन यहां पर डम्पिंग जोन बनाया गया तो नगरपालिका कार्यालय और विधायक आवास में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों और नाप जोख के लिए पहुंची टीम के बीच तिखी बहस भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी हालत में यहां पर डम्पिंग जोन नहीं बनने दिया जायेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों को प्रदर्शन को देखते हुए नगरपालिका, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को बैरंग लौटना पडा। इस मौके पर ग्राम प्रधान कांडे मनीषा देवी, ग्राम प्रधान उडियारी हेमा देवी,युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा, उक्रांद नेता कमलेश कुमार,पर्यावरणविद तरूण मेहरा राजेन्द्र महरा पंकज कुमार, भरत सिंह, रवि,हिमांशु, नीरज, दीपक सहित आदि मौजूद रहे। ईओ नगरपालिका मिनाक्षी बरदोला ने कहा कि डम्पिंग जोन नहीं बनाया जा रहा है एमआरएफ सेंटर बनाया जायेगा।जिससे किसी कोई परेशानी नहीं होगी।

