गंगोलीहाट में 8 जून से शुरू होगा निर्वाचन का एसआईआर कार्यक्रम, तैयारियां पूरी

Blog
 Image

गंगोलीहाट। विधानसभा क्षेत्र 45-गंगोलीहाट (अ० जा०) में आगामी 08 जून, 2026 से निर्वाचन के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन पिथौरागढ़ द्वारा जारी इस महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार, इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट, अंकित राज द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजरों, BLA-1, BPA-2, BAG ग्रुप के सदस्यों, हेल्पिंग हैंड्स और आईटी वालंटियर्स को पहले ही जरूरी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसके अलावा, इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 02 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे विकास खण्ड सभागार गंगोलीहाट में एक और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी संबंधित कर्मियों की भागीदारी अनिवार्य की गई है। इसी दिन बीएलओ को गणना प्रपत्र भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोटर आईडी
प्रशासन ने क्षेत्र की आम जनता से इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है। जो युवा दिनांक 01.07.2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अपना मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बनवा सकते हैं। इसके लिए परिवारों को अपने पास निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति तैयार रखनी होगी:
* परिवार के सभी मतदाताओं का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
* हाईस्कूल प्रमाण पत्र (उम्र के प्रमाण के लिए)
* आधार कार्ड
* स्थायी निवास प्रमाण पत्र