बेरीनाग। बेरीनाग तहसील क्षेत्र के जीआईसी मैदान में इन दिनों बहुचर्चित फिल्म 'पायर' का विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर से शुरू हुआ यह फिल्म प्रदर्शन 17 अक्टूबर तक चलेगा। नगर मीडिया प्रभारी निखिल पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें पहला शो सुबह 9:30 बजे, दूसरा शो दोपहर 12:30 बजे और तीसरा शो दोपहर 3:30 बजे संचालित हो रहा है। फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए मीडिया प्रभारी निखिल पंत ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस पिक्चर को देखा और इसकी भावुक कर देने वाली कहानी ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उनके साथ ही फिल्म देखने वाले अन्य स्थानीय दर्शक भी इसके दृश्यों से काफी भावुक हो रहे हैं। श्री पंत ने क्षेत्र के सभी नागरिकों और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जीआईसी मैदान पहुंचकर इस बेहतरीन पिक्चर को अवश्य देखें।

