राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, और राजस्व सेवक संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर नगर मे जलूस निकाल गुस्से का इजहार किया।राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जंहा राजस्व क्षेत्र के काम ठप पड़े है,वंही दूरदराज से अपने स्थाई निवास, जमीन संबंधी कार्य,अन्य नितांत अभिलेखों को बनवाने के लिए तहसील मुख्यालय मे आने वाले ग्रमीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।अक्सर तहसील परिसर मै भीड़भाड़ की जगह सूनसानी पसरी हुई है।पुष्कर नाथ गोस्वामी ने बताया राजस्व निरीक्षक तथा रजिस्टार कानूनगों के पदों को एकीकृत नहीं करने,समान कार्य के लिए समान वेतन,राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुर्नगठन करने,राजस्व निरीक्षक, सेवा नियमावली बनाने, उच्चीकृत वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।जब तक मांग पूरी नहीं होती हम कार्य बहिष्कार करेंगे।