रिपोर्ट : गौरव उपाध्याय, पिथौरागढ़ समाचार।
पिथौरागढ़। पुष्कर धामी मुख्यमंत्री अपने तीन दिवसीय दौरे पर अपने तय कार्यक्रम से दो घंटे देरी से पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ पहुंचने पर धामी को नैनीसेनी एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक वाहन रैली कार्यकत्ताओं ने निकाली। भाजपा कार्यालय मे धामी का भव्य स्वागत किया। धामी ने बताया जिलों के गठन के लिए आयोग पहले से बना है जो काम कर रहा है। रोजगार के मामले मे उन्होंने कहा हम तेजी से रोजगार देने का काम कर रहै है। उन्होंने कहा शरदोत्सव जैसे मेलों से संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है वहीं पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजनों को हमारे द्बारा बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य हित मे सरकार बेहतर काम कर रही है।
देवसिंह मैदान मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शरदोत्सव एंव विकास प्रर्दशनी का शंख धवनि कर शुभारंभ किया। देवसिंह मैदान मे ही धामी ने जनपद की लगभग तीन सौ करोड़ धनराशि की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। वहीं सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हर प्रदेशवासी की आन, बान और शान है, यहां लहराता ये तिरंगा आम जनमानस की देशभक्ति को और मजबूत करेगा और पिथौरागढ़ में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को आगे बढ़ाते हुए यहां स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में स्थापित किए गए 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण करने व इसको फहराने का सौभाग्य मिला।