Thursday, September 21, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home अन्य

बड़ी लापरवाहीः डाॅक्टरों ने जिस नवजात को मृत बताया वह जिंदा निकली! अस्पताल ने डिब्बे में पैक करके परिवार को सौंपा, घर पर डिब्बा खुलते ही हैरान हुए लोग

News Desk by News Desk
February 20, 2023
in अन्य, देश, पुलिस, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
बड़ी लापरवाहीः डाॅक्टरों ने जिस नवजात को मृत बताया वह जिंदा निकली! अस्पताल ने डिब्बे में पैक करके परिवार को सौंपा, घर पर डिब्बा खुलते ही हैरान हुए लोग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां डाॅक्टरो की लापरवाही की वजह से एक नवजात बच्ची करीब ढाई घंटे तक डिब्बे में बंद रही। दरअसल रविवार को अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी हुई थी। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और डिब्बे में पैक कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन घर आए और डिब्बा खोला तो बच्ची जिंदा थी।
इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को नवजात के हिलने-डुलने की जानकारी दी, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को देखने से भी मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद अस्पताल ने बच्ची को दोबारा भर्ती किया। फिलहाल वह ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में है। परिजनों ने डॉक्टरों पर बच्ची की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा- अस्पताल ने पहले तो लापरवाही कर बच्ची को मृत बताया। इसके बाद उसे डिब्बे में बंद कर दिया। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बच्ची करीब ढाई घंटे तक डिब्बे में बंद रही। इससे उसका दम घुट सकता था। बच्ची की जान जा सकती थी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची एक डिब्बे में बंद है। जिसे बाकायदा टेप लगाकर सील किया गया है। परिवार के लोग डिब्बा खोलकर देखते हैं तो बच्ची हाथ-पैर चलाती नजर आ रही है। जिसे देखकर लग रहा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। सेंट्रल DCP को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात की। मामले में पुलिस की एंट्री के बाद अस्पताल ने बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा है।

यह भी पढ़ें 👉

देहरादूनः थानों मार्ग युवती का शव मिलने से फैली सनसनी! पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

उत्तराखण्डः अगले माह अक्टूबर में उत्तराखण्ड आ सकते हैं पीएम मोदी! पिथौरागढ़ में यहां पहुंचने की हैं खबरें

2 साल का बच्चा खाई में गिरा! पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

Tags: Big Breakingbig newsBreakingDelhi Big BreakingDelhi Breakinghospitalloknayak jayprakash hospitalnegligence
ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखण्डः रुड़की में पटाखा गोदाम में धधकी आग! आग में जिंदा जले चार कर्मचारी, बाजार में मची अफरा-तफरी

Next Post

पिथौरागढ़ः पीलिया और टाइफाइड की रोकथाम को प्रशासन ने कसी कमर! जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, खुले में सीवर का पानी प्रवाहित करने वालों पर होगी कार्यवाही

Next Post
पिथौरागढ़ः पीलिया और टाइफाइड की रोकथाम को प्रशासन ने कसी कमर! जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, खुले में सीवर का पानी प्रवाहित करने वालों पर होगी कार्यवाही

पिथौरागढ़ः पीलिया और टाइफाइड की रोकथाम को प्रशासन ने कसी कमर! जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, खुले में सीवर का पानी प्रवाहित करने वालों पर होगी कार्यवाही

Recent Posts

  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना
  • पिथौरागढ़ में युवाओं के प्रयास से आबाद हो रही बंजर भूमि
  • महिला उद्यमी देवकी देवी को मिला एसडीजी अवार्ड

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In