मानवाधिकार आयोग के सदस्य बने हरिचंद्र सेमवाल

Blog
 Image

पिथौरागढ़। पिथौरागढ के पूर्व जिलाधिकारी और उत्तराखंड सरकार में सचिव रहे आइएएस हरिचंद्र सेमवाल को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में सदस्य मनोनीत किया गया है। सीमांत जनपद पिथौरागढ में कई सामाजिक संगठनों ने श्री सेमवाल से उत्तराखंड में मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की है। उल्लेखनीय है कि डीडीहाट में उप जिलाधिकारी पद से अपनी राजकीय सेवा प्रारंभ करने वाले हरिचंद्र सेमवाल पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी और दो बार पिथौरागढ के जिला अधिकारी रह चुके हैं। आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से निपटाने की खासियत के चलते वह जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं।