गंगोलीहाट: कंडारीछीना के श्री छुरमल मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ! कल होगा पारायण

Blog
 Image

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट से 15 किलोमीटर दूर कंडारीछीना स्थित श्री छुरमल मन्दिर, ज्वाल (कंडारीछीना) में  23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सात दिवसीय 'श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य किशोर जोशी श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत की दिव्य कथाओं का रसपान करा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे नित्य पंचांग पूजन संपन्न हो रहा है, जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। आयोजन का समापन कल को पूर्णाहुति, महाप्रसाद वितरण और विशाल भंडारे के साथ होगा। लक्ष्मी देवी के साथ उनके  पुत्र भगवान सिंह भंडारी एवम् पौत्र सुंदर भंडारी, रोहित भंडारी, नीरज भंडारी सहित समस्त भंडारी परिवार और क्षेत्रवासियों ने इस  भव्य ज्ञान यज्ञ आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। कल पारायण होगा। भगवान भंडारी ने सभी भक्तों से पारायण अवसर पर आयोजित हो रहे विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया। इधर क्षेत्र के विष्णु मंदिर पाभें में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति पारायण 1 मई 2026 को होगा। विद्वान कथा व्यास देवकी नंदन भट्ट ने अपने मुखारविंद से भागवत कथा का सभी भक्तों को रसपान कराया जा रहा है। भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजक मुख्य यजमान बटकातोली (कोटिगांव) निवासी नंदन सिंह, दिलीप सिंह, शमशेर सिंह, कुंदन सिंह, दान सिंह, मनोहर सिंह पुत्र देव सिंह एवम् परिवार हैं।