गंगोलीहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल पांच वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर पांखू स्थित प्रसिद्ध मां कोटगाड़ी देवी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन, दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं विशेष पूजन कर उत्तराखंड की सुख.समृद्धि, निरंतर विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। यह धार्मिक आयोजन गंगोलीहाट नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल के परिवार की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से मां कोटगाड़ी देवी की पूजा-अर्चना की गई तथा प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्यमंत्री गणेश भंडारी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया, शमशेर सिंह सत्याल, नीरु कार्की, मंजू बाफिला, खुशाल सिंह भण्डारी, करम राम, इन्द्र सिंह धानिक, त्रिभुवन भंडारी, नरेंद्र रोतेला, लक्ष्मण सिंह कार्की, दर्पण कुमार, त्रिलोक खाती, गणेश उपाध्याय, विमलेश पंत, निखिल पंत, मनोज कार्की, संजेश मेहता, लिखित पंत, प्रताप सिंह रावत, दिनेश आर्या, राकेश पाठक, पंकज कोठारी, रमेश बोरा, नीरज पंत, किशन पाठक, दयाल कुमार, कविराज जोशी, भगवान चंद, गिरिश जोशी आदि मौजूद रहे।

