govt-ads

गंगोलीहाटः पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारों और कर्तव्यों का पाठ पढ़ाने के लिए ‘संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु’ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Blog
 Image

गंगोलीहाट। विकास खंड सभागार गंगोलीहाट में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों हेतु ‘संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु’ सम्मेलन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा सेवादाई संस्था ‘ग्रामीण महिला उत्थान समिति सिराड, अल्मोड़ा’ के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य और ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य, उप प्रधान, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान संस्था के हिमांशु पांडे ने ग्राम पंचायतों के अधिकार एवं कर्तव्य, वित्त व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति, कूड़ा निस्तारण तथा एसओआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सत्र में प्रधानों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत के मूल अधिकारों तथा विभागों से समन्वय बनाकर विकास की गति तेज करने से जुड़े प्रश्न पूछे, जिन पर उन्हें विभागीय योजनाओं एवं शासनादेशों के तहत कार्य करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।अपने संबोधन में पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने पंचायती राज एक्ट को गांवों के विकास की नींव बताते हुए जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह स्वयं प्रधान पद से विधानसभा तक पहुंची हैं, इसलिए जमीनी स्तर पर कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि गांव के प्रधान से लेकर विधायक तक सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा, तभी राज्य और देश का सर्वांगीण विकास संभव है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेश पंत, सहायक विकास अधिकारी हेम पाठक व शंकर बोरा, ग्रामीण महिला उत्थान समिति के आनंद बिष्ट, हिमांशु पांडे, कुंदन सिंह, विनीत कुमार सहित ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुवर कंडारी, मोहित, सचिन, शेरनाथ, सुंदर सिंह, रंजना खाती, मयंक खर्कवाल, रश्मि कटियार, सोहन लाल, सचिन बोरा, मुकेश गेरोला, अनूप रावत, जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार, शोभा बोरा, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान हरीश दुर्गापाल, दान सिंह मेहता, दयालनाथ, निशा, प्रेम राम, फूलवंती देवी, संजय बिष्ट, मोहन सिंह, सर्वजीत राम, जीवन राम, नरेंद्र सिंह, मोहन राम सहित सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद रहे।