आईएससीसीएम के जनरल सेक्रेटरी चुने गए पिथौरागढ के डॉ. ललित सिंह

Blog
 Image

पिथौरागढ। सीमांत जनपद पिथौरागढ के रुम सकुन गांव निवासी डाक्टर ललित सिंह ने इंडियन सोसाइटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिकल (आईएससीसीएम) के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुनाव में जीत हासिल की है। डाक्टर ललित भोजीपुरा बरेली में श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज (एसआरएमएस) मेडिकल कॉलेज स्थित क्रिटिकल केयर एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन के डीन हैं। डॉ. ललित सिंह को आईएससीसीएम (ISCCM) का राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुना जाना एसआरएमएस परिवार के लिए भी गर्व का क्षण है। झनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव में उन्हें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड व इंग्लैंड जैसे कई देशों के सदस्यों ने समर्थन दिया था। उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, स्थानीय विधायक मयूख महर, परंपरागत उत्थान समिति अध्यक्ष राम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी आदि ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर की यह उपलब्धि डाक्टर ललित सिंह के क्रिटिकल केयर मेडिसिन में शानदार प्रोफेशनल कद और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। उल्लेखनीय है की डाक्टर ललित सिंह कोरोनाकाल में अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।