उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
हिन्दी पत्रकारिता लोकतंत्र के लिए मार्गदर्शक प्रकाश: राज्यपाल
ऐतिहासिक शिक्षा कदम से उत्तराखंड के अल्पसंख्यक बच्चों का उज्ज्वल भविष्य
मजबूत शासन और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता केंद्रीय बजट 2026
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट समीक्षा से उत्तराखंड की निवेश समर्थक छवि मजबूत
गंगोलीहाटः कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
गंगोलीहाटः 18 किलोमीटर का फासला और विकास का शून्य! 9 हजार आबादी के सब्र का बांध टूटा
आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण हरिद्वार दौरे में देवेंद्र फडणवीस ने सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया
उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष को और गहरा करता गुलदार हमला