govt-ads

गंगोलीहाट महाविद्यालय में 30वें दिन भी धरना जारी

Blog
 Image

गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 30वें दिन भी जारी रहा। छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन को छात्र-छात्राओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान चंद्रकला, तनुजा, नेहा सुगड़ा, अंजली सुगड़ा एवं सोनी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहयोग दिया। छात्रों की प्रमुख मांगों में महाविद्यालय के नए भवन तक सड़क निर्माण, बीएससी, बीकॉम एवं एमए की कक्षाओं का संचालन, महाविद्यालय का उच्चीकरण तथा छात्रावास निर्माण शामिल हैं। छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।