गंगोलीहाट: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्री-बैठक आयोजित

Blog
 Image

गंगोलीहाट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सोमवार को सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में प्री-बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सिविल जज ने अधिवक्ताओं के साथ अधिक से अधिक मुकदमों और वादों के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेएस मेहरा, सचिव मनोज सिंह रावल, विजय पंत, सुनील कुमार बोरा, कमल उप्रेती तथा पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।