गणाई गंगोली में छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Blog
 Image

गणाई गंगोली। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गणाई गंगोली की छात्राओं ने बाजार क्षेत्र में स्वच्छता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से समझाया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरस्वती बोरा ने बताया कि रैली और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।