govt-ads

गंगोलीहाट में कांग्रेस का हल्लाबोलः ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के कार्यकर्ता

Blog
 Image

गंगोलीहाट। लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा की मांग को लेकर गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग पर संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा। संविधान और जनता की आवाज की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने इस लड़ाई को किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई बताया। इस विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड सरकार के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द्र गुड्डू, नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंत सिंह महरा, पूर्व नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजू बोरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनिल बिष्ट, जिला महासचिव गोपाल बिष्ट और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव पूरन राम सहित स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह, भगवान सिंह कठायत, पंकज गोस्वामी, ठाकुर सिंह, सोनू कुमार, विरजेश जोशी, विक्की शाह और सोनू गोस्वामी समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।