स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की समस्याओं को लेकर गंगोलीहाट बाजार में कांग्रेस का धरना जारी

Blog
 Image

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट बाजार में पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल न होने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। यह प्रदर्शन उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अ.जा. प्रकोष्ठ) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। धरने में शामिल लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व की गई घोषणाओं के बावजूद क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय जनता में गहरा असंतोष है। धरने के तीसरे दिन कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मनोज टम्टा, आनंद प्रसाद, पुष्कर सिंह सुगड़ा, वीरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह धानिक, गजेंद्र सिंह रावत, धनश्याम साह, सुरेश चंद्र कांडा, कैलाश प्रसाद, मनोहर सिंह, रामसिंह मेहरा, विशाल टम्टा, संजय शाही, लाला प्रसाद, रमेश कुमार, रमेश राम, भगवान कुमार, मुकेश कुमार, विक्रम बिष्ट, जगदीश राम, शमशेर सिंह, जीवन प्रकाश, गोकुल सिंह, शैलेश कोहली, दया कृष्ण, शंकर राम, धीरेंद्र बिष्ट, पंकज गोस्वामी, नारायण सिंह बोहरा, संजय सिंह बोरा, अनिल राम, पूरन चौबिला, साहिल कोहली, हेमराज, फकीर राम, केसर सिंह, फकीर सिंह, राजेश पंत, नारायण दत्त खाती, भूपेश टम्टा, अजय टम्टा, साहिल कोहली, आदित्य टम्टा, उमा मेहरा, मुकेश रावत, ज्योति सुगड़ा और शंकर साह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।