बेरीनाग: शक्ति केंद्र चनकाना में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की दी जानकारी

Blog
 Image

बेरीनाग। शक्ति केंद्र चनकाना में बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन चनकाना निवासी दान सिंह कठायत के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष खितोली एवं पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में विमलेश पंत ने बूथ सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष चनकाना दान सिंह कठायत, बूथ अध्यक्ष ग्वीर राय बहादुर सिंह भौरियाल, पुष्कर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।