बेरीनाग। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला ने बेरीनाग ब्लॉक से कोऑपरेटिव निदेशक पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाफिला की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। दल बहादुर बाफिला की विजय पर गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में सहकारी निदेशक के रूप में दल बहादुर बाफिला का अनुभव क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाफिला सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों, ग्रामीणों तथा आम सदस्यों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। बाफिला की जीत पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, किशन लाल शाह और महेश पंत, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, नीता बाफिला, रैखा भौरियाल, हरीश शानी, कैलाश पंत, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय और किरण मियां ने भी बधाई दी। इसके अलावा मंडल कार्यालय मंत्री रिंकू पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी कार्की, नीरु कार्की, महिला मोर्चा महामंत्री मनीषा कार्की, उपाध्यक्ष हिना पंत, जिला मंत्री इंद्र धानिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, अनुश्रवण समाज कल्याण समिति सदस्य दीपक नेवलिया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सहप्रभारी रानीखेत करम राम, युवा नेता सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रदेश मंत्री दिनेश आर्य, एडवोकेट विजय चंद्रा, गोपाल राम टम्टा, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार और नगर बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी दल बहादुर बाफिला को जीत की बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि बाफिला अपने अनुभव का उपयोग करते हुए सहकारिता क्षेत्र को नई मजबूती देने और क्षेत्रीय हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

