Thursday, September 21, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home अपराध

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से बनाता रहा शारीरिक संबंध! मुकदमा दर्ज

News Desk by News Desk
August 22, 2023
in अपराध, उत्तराखण्ड
शादी का झांसा देकर शिक्षिका से बनाता रहा शारीरिक संबंध! मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून थाना पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है एक शिक्षिका से एक सीए शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिक्षिका ने जब शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने शादी के लिए साफ मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून के पटेल नगर निवासी शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती है। बसंत विहार निवासी एक शख्स ने मई 2020 में उसको फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। शिक्षिका का कहना है कि उसने उस शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की। उसके बाद उस शख्स ने शिक्षिका के घर का पता किया। घर का पता चलने के बाद ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर पहुंच गया। शिक्षिका का आरोप है कि घर पर पहुंचने के बाद उसने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। जब शिक्षिका ने अपने परिजनों को ये बात बताई तो परिजनों ने उस युवक के बारे में जानकारी की। पता चला कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है। इस पर शिक्षिका के परिजन शादी करने के लिए राजी हो गए। शिक्षिका का आरोप है कि 24 जुलाई 2020 को उस युवक ने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ये सिलसिला जून 2023 तक चलता रहा। शिक्षिका का आरोप है कि इस दौरान उसने जब पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट भी की गई। 08 अगस्त 2023 को फिर से चार्टर्ड अकाउंटेंट ने शिक्षिका को मिलने के लिए बुलाया। इस बार फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन जब शिक्षिका ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने फिर से शादी करने के लिए मना कर दिया। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉

मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना

ShareSendTweet
Previous Post

नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी! पुलिस ने शातिर को दिल्ली से गिरफ़्तार

Next Post

पिथौरागढ़: चार बार सर्वे के बाद भी धरातल पर नहीं उतरी सड़क! ग्रामीणों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Next Post
पिथौरागढ़: चार बार सर्वे के बाद भी धरातल पर नहीं उतरी सड़क! ग्रामीणों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

पिथौरागढ़: चार बार सर्वे के बाद भी धरातल पर नहीं उतरी सड़क! ग्रामीणों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Recent Posts

  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना
  • पिथौरागढ़ में युवाओं के प्रयास से आबाद हो रही बंजर भूमि
  • महिला उद्यमी देवकी देवी को मिला एसडीजी अवार्ड

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In