बेरीनाग। रामलीला मैदान बेरीनाग में मंगलवार को नाग मंदिर ट्रस्ट एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता को लेकर रामलीला मैदान में खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य पंकज पांडे, जिला संघचालक गोविंद खाती, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, नाग मंदिर बेरीनाग अध्यक्ष ललित पंत, एलएम टम्टा, मनमोहन रावत, डॉ. शैलेंद्र, राजेश रावत, दीपक कालाकोटी, धीरज रोतेला, दीपक कठायत, अशोक पंत और नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

